04 February, 2012
नियम तो अपनी जेब की चीज है .............
पिछले 11 साल से भारतीय क्रिकेट टीम की प्रायोजक रही सहारा इंडिया ने क्रिकेट से अलग होने की घोषणा कर दी | अब जो आँखे इंडियन खिलाड़ी के जर्सी पर SAHARA देखने की आदी थी, वह कोई और नाम देखेगी | सहारा ने उस समय टीम को अपनाया था जब क्रिकेट में आज की तरह पैसा नहीं था ,लेकिन आज की अमीर BCCI ने इसे भुला दिया | बात बस इतनी थी कि बीमार युवराज कि जगह पुणे वारियर्स (सहारा कि टीम ) IPL में किसी और खिलाड़ी को लेना चाहती थी | साथ ही साथ वह युवी को भी उसका पूरा पैसा देने को तैयार थी , लेकिन अपनी सुविधा के लिए हर हमेशा नियम तोड़ने वाली BCCI ने इस बार नियम के अनुसार बरसाती फैसला लिया और सहारा को यह छुट नहीं दी | संकट के साथी के साथ BCCI का यह व्यवहार साबित करता है कि परदे के पीछे बहुत बड़ा गेम चल रहा है |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment