मेरे सबसे पसंदीदा गेंदबाज ब्रेट ली ने सन्यास ले लिया | आज जहाँ तेज गेंदबाज की उमर 4-5 या 5-7 साल के आसपास तक सीमित रह गयी है वहाँ ब्रेट ली ने 13 साल तक अपने को बनाये रखा |1999 में भारत के खिलाफ करियर शुरू करने वाले ब्रेट ली का भारत के प्रति प्रेम जगजाहिर है | मैं तो उन्हें आस्ट्रेलिया के सभी खिलाडियों में सबसे ज्यादा जेंटलमेन मानता हूँ |उन्होंने क्रिकेट को गौरवान्वित किया | | IPL में उनका स्विंग जारी रहेगा , यह देखना दिलचस्प होगा |